Bhulekh UP क्या है | 

UP Bhulekh, UP Bhulekh Naksha, UP Bhulekh Map, UP Bhulekh Portal ,Bhulekh UP Naksha,Bhulekh UP Map ,Bhulekh UP nic in up

भूलेख यूपी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म है | जिसे उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और उन्हें इन्टरनेट के माध्यम से आम नागरिकों को आसानी से  उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है। जिसकी मदद से उत्तर प्रदेश के आम नागरिक अपने जमीन के रिकॉर्ड को ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं। इसके साथ ही अगर वो चाहें तो, Bhu Naksha UP – Uttar Pradesh की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।  

आज हम इस लेख के माध्यम से UP Khasra – Khatoni Online कैसे निकालें, इसकी भी जानकरी प्राप्त कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के शुरू होने से राज्य के आम नागरिकों को बेहद ही फायदा हुआ है, अब उत्तर प्रदेश के आम नागरिक आसानी से घर बैठे अपनी जमीन का नक्शा / Bhulekh Naksha और भूलेख सम्बन्धी जानकारी पा सकते  हैं| इसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 

Bhulekh UP का उद्देश्य 

भूलेख यूपी का अर्थ है उत्तर प्रदेश राज्य में भूमि का अभिलेख। उत्तर प्रदेश एक बहुत ही बड़ा राज्य है यहां की जनसंख्या भी बहुत अधिक है। Bhulekh UP की मदद से लोगों को नजदीकी तहसील या लेखपाल के चक्कर  काटने पड़ते थे | परन्तु भुलेख यूपी के मध्यम से ये आसानी से उपलब्ध हो जाता है | तथा इससे समय भी बचता है |  और उनके जमीन के रिकॉर्ड और Bhulekh Naksha UP देखने आदि से संबंधित काम जल्दी हो जाता है। इस पोर्टल की मदद से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी होती है | और भ्रष्टाचार को भी रोकने में मदद मिली है | आज लोग इसकी मदद से लोग घर बैठे ऑनलाइन खसरा खतौनी देख रहे हैं।

Bhulekh UP Map

भुलेख यूपी मैप की शुरुआत से पहले, जमीन के रिकॉर्ड से संबंधित सभी कार्य जैसे कि खतौनी, खसरा आदि को कागजात पर मैन्युअल रूप से दर्ज किया जाता था। लेकिन अब यूपी सरकार ने राज्य में सभी भूमि रिकॉर्ड गतिविधियों को कम्प्यूटरीकरण कर दिया है। अब इस पोर्टल पर खतौनी और अन्य भूमि की जानकारी आजीवन दर्ज रहती है। यह कम्प्यूटरीकृत प्रणाली पिछली प्रणाली की तुलना में बहुत व्यवस्थित और पारदर्शी है।

Bhulekh UP Portal पर उपलब्ध भूमि सेवाएँ 

Uttar Pradesh Bhulekh पोर्टल पर मौजूद भूमि सेवाओं की सूची इस प्रकार है | –

  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देखे
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
  • निष्क्रांत सम्पति
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान
  • यूपी भूलेख संपर्क विवरण 

Bhulekh UP के लाभ 

  • Bhulekh UP पोर्टल उत्तर प्रदेश के आम नागरिकों को उनके भूमि से जुड़े सभी जानकारी मुहैया कराने में सहायता  करता है। इस पोर्टल के मदद से नागरिकों को घर बैठे जमीन से सम्बंधित  सभी सेवाएं उपलब्ध हो जाती है।
  • भूमि से संबंधित कोई भी विवरण को देखने के लिए, नागरिकों को केवल पोर्टल पर खसरा या गाटा संख्या ही दर्ज करने की जरूरत पड़ती है।
  • इसके अलावा जमीन के सारे रिकॉर्ड के ऑनलाइन हो जाने से जमीन से सम्बंधित सभी भ्रष्टाचार आदि ख़त्म हो चुके हैं।
  • इस पोर्टल की सहायता से भूमि की कोई भी जानकारी को अपडेट करना है या भूमि खातों में कोई जानकारी जोड़नी है, तो यह घर बैठे अब संभव है।

यूपी सरकार द्वारा शुरू किया गया UP Bhulekh ऑनलाइन पोर्टल उत्तर प्रदेश राज्य के आम नागरिकों के जमीन से जुडे सारे रिकॉर्ड घर बैठे आसानी से उन तक पहुंचाने में सहायता करता है। यूपी भूलेख / Bhulekh Uttar Pradesh पोर्टल को किसी भी तहसीलदार या पटवारी के पास जाने की परेशानी से बचने मे सहायता करने  करने के लिए बनाया गया है, ऐसे में जब भी यूपी के किसी आम नागरिक को अपने भूमि रिकॉर्ड को सत्यापित और UP Bhulekh Naksha देखने की जरूरत महसूस होती है |, वह इन ऑनलाइन पोर्टल upbhulekh.gov.in की मदद ले सकता है।

UP Bhulekh पोर्टल पर कौन से भूमि अभिलेख मौजूद हैं?

भूलेख लखनऊ, उत्तर प्रदेश रिकॉर्ड डेटाबेस में भूमि के मालिकाना दस्तावेज के साथ खसरा और खाता संख्या के अनुसार सभी पंजीकृत भूमि जोत का विवरण दर्ज है, इनकी जानकारी नीचे दी गई है-

  • खातेधारक का नाम
  • खातेधारकों की संख्या
  • भूमि का आकार
  • खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण
  • संपत्ति के बदले में किए गए सभी लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक और तीसरे पक्ष के दावे आदि भी शामिल हैं।
  • खाली संपत्ति आदि। 

Bhulekh UP Online पोर्टल की विशेषताएँ

Bhulekh UP Online पोर्टल की कुछ प्रमुख विशेषताएं निचे दिए गये हैं-

  • भूलेख यूपी पोर्टल पर कोई भी उपयोगकर्ता बहुत हीआसानी से कुछ ही क्लिक्स में जमीं से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल पर व्यक्ति के जमीन संबंधित सेवाओं के लिए डायरेक्ट लिंक्स उपलब्ध है। इसके अलावा यहां आपको रजिस्ट्री कार्यालय, राजस्व बोर्ड, आपदा प्रबंधन और अन्य कार्यो के लिए भी डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा।
  • इसके अलावा भूलेख यूपी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सभी जानकारिया को श्रेणीबद्ध किया गया है। आम जनता अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर उन सेवा का लाभ ले सकते हैं।
  • साथ ही Bhu Lekh UP पोर्टल को यूपी सरकार द्वारा यूजर फ्रेंडली बनाया गया है, साथ ही यह हर डिवाइस में सही ढंग से कार्य करने में सक्षम है।
  • भूलेख यूपी पोर्टल (up bhulekh gov in) पर सभी ऑनलाइन सेवाएं जैसे कि शिकायत पंजीकरण, स्टाम्प और रजिस्ट्री, ई-जिला, और बहुत कुछ मौजूद हैं | जो उपयोगकर्ता के कार्यों को और भीआसान बनाते हैं।

भूलेख नक्शा यूपी ऑनलाइन कैसे निकाले ?

UP Bhulekh Naksha Online चेक करने या अधिकार अभिलेख खतौनी की नकल प्राप्त करने की सारी प्रक्रिया यहाँ बताया गया है। इन सभी प्रोसेस को बिंदु दर बिंदु आप ध्यान से पढ़ें  –

  • भूलेख नक्शा यूपी ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में गूगल क्रोम वेब ब्राउज़र ओपन कर लें। इसके बाद यूआरएल बॉक्स में upbhulekh.gov.in टाइप करके यूपी भूलेख की वेबसाइट को ओपन करें। आप यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी वेबसाइट पर जा सकते है – up bhulekh
  • यूपी भूलेख की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको भूमि रिकॉर्ड से जुड़े ऑनलाइन मिलने वाले सारे सुविधाओं का विकल्प दिखाई देगा। हमें उत्तर प्रदेश भूलेख नक्शा देखना है, इसलिए यहाँ “रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें” का विकल्प को चुनें।
  • अगले स्टेप में स्क्रीन पर कॅप्टचा कोड वेरीफाई करने का विकल्प आएगा। यहाँ स्क्रीन में जो कोड दिए गए है उसे खाली बॉक्स में भरें। इसके बाद Submit कर दें ।
  • फिर आपको स्क्रीन में दिए गए  निर्देश के अनुसार डिटेल्स सेलेक्ट करना है। सबसे पहले अपना जनपद चुने। फिर तहसील और उसके बाद ग्राम चुने। जैसे यहाँ स्क्रीनशॉट में हमने बताया है। 
  • अब यूपी भूलेख का नक्शा देखने से सम्बंधित में आपको चार विकल्प दिखाई देंगे। 1. खसरा / गाटा संख्या द्वारा खोजें 2. खाता संख्या द्वारा खोजें 3. खातेदार के नाम के द्वारा खोजें 4. भूमिश्रेणी द्वारा खोजें। आप इनमें से किसी भी विकल्प को चुन करके अधिकार अभिलेख खतौनी चेक कर सकते है। जैसे कि पहला विकल्प खसरा / गाटा संख्या द्वारा खोजें विकल्प को चुनें। इसके बाद सर्च बॉक्स में अपने जमीन का खसरा / गाटा संख्या भरें और यहाँ खोजें बटन को सेलेक्ट करें ।
  • इसके बाद स्क्रीन पर खसरा / गाटा संख्या के साथ एक यूनिक कोड दिखाई देगा। इसे सेलेक्ट कीजिये। फिर उद्धरण देखें बटन को सेलेक्ट कीजिये | 
up bhulekh portal
  • खतौनी की नक़ल देखने से पहले आपको फिर से कॅप्टचा कोड वेरीफाई करने के लिए कहा जायेगा। यहाँ फिर से स्क्रीन में दिए गए कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें दें और Continue बटन को सेलेक्ट कर लें ।
  • जैसे ही कॅप्टचा कोड वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर भूलेख खतौनी खुल जायेगा। यहाँ खातेदार का नाम और  जमीन का विवरण दिया रहेगा। इस रिकॉर्ड को आप चेक कर सकते है। जमीन के सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ गाटा (यूनिक कोड) नंबर को सेलेक्ट करें। 
up bhulekh khatauni
  • अब स्क्रीन पर गाटा / खसरा सम्बंधित जानकारी चेक करने के कई विकल्प दिखाई देंगे। जैसे – भूखण्ड/गाटे की ई कोर्ट में स्थिति जाने 2. भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने 3. भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने 4. भूखण्ड/गाटे का भू-नक्शा देखें 5. एंटी भू-माफिया पोर्टल पर गाटा संख्या 10 से संबधित शिकायत 6. सार्वजनिक संपत्ति विवरण देखें 7. निष्क्रांत संपत्ति विवरण देखें 8. शत्रु संपत्ति विवरण देखें 9. राजकीय आस्थान संपत्ति विवरण देखें 10. बैंक बंधक 11. खसरा 12. आर 6 / ई-परवाना देखें 13.खतौनी पुनरीक्षण 3 देखें। अपने जमीन का खसरा जरा नक्शा देखने के लिए यहाँ भूखण्ड/गाटे का भू-नक्शा देखें विकल्प को चुनें। 
up bhulekh land record
  • इसके बाद एक नई पेज खुल दिखाई देगा । यहाँ भी आपको कॅप्टचा कोड वेरीफाई करने के लिए कहा जायेगा। आप दिए गए कोड को एंटर करके कॅप्टचा वेरिफिकेशन कीजिये। फिर आपके जमीन का भूलेख शजरा नक्शा स्क्रीन में खुल जायेगा। इसे आप चेक कर सकते है। साथ ही ऊपर दिए गए डाउनलोड एवं प्रिंट बटन के द्वारा इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है। 
naksha up bhulekh

UP Bhulekh Login की प्रक्रिया

अगर आप UP Bhulekh पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इस भूलेख पोर्टल पर लॉगिन करने के 3 प्रकार हैं, जो निचे लिखे दिए गये है –

  • रियल टाइम खतौनी लॉगिन
  • खसरा लॉगिन
  • खतौनी लॉगिन

आप संबंधित लिंक पर क्लिक करके यूपी भूलेख पोर्टल पर जा सकते हैं।

यूपी भूलेख हेल्पलाइन

अगर आपको यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर अपने जमीन के रिकॉर्ड, खतौनी आदि से जुड़े या पोर्टल पर किसी भी प्रकार की समस्या है, तो आप नीचे दिए गए ईमेल या मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

  • ईमेल आईडी : bhulekh-up@gov.in
  • कंप्यूटर सेल राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • लैंडलाइन नंबर : +91-522-2217145
  • मोबाइल नंबर : 91-7080100588

Bhulekh UP से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न- भूलेख क्या है?

उत्तर- भूलेख एक हिंदी शब्द है, जो दो शब्दों – भू (अर्थ भूमि) और लेख (अभिलेख) के मिलने से बना है। भूलेख शब्द का मतलब भारत में भूमि विवरण या भूमि स्वामित्व विवरण है।

प्रश्न- गाटा संख्या क्या है?

उत्तर- गाटा भारतीय भूमि अभिलेखों में भूखण्ड को दर्शाने के लिए उपयोग किया जाने वाला शब्द है। गाटा 

नंबर भू-राजस्व विभाग द्वारा एक भूखण्ड को दी की गई पहचान है।

प्रश्न- यूपी में भूलेख कैसे चेक करें?

उत्तर- नागरिक आधिकारिक पोर्टल http://upbhulekh.gov.in पर यूपी में भूलेख की जांच कर सकते हैं।

प्रश्न- मैं खतौनी को ऑनलाइन कैसे देख सकता हूं?

उत्तर- अपनी खतौनी को ऑनलाइन देखने के लिए आपको upbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाकर खतौनी की नक़ल देखें विकल्प पर क्लिक करके, मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करनी होगी, इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपकी खतौनी प्रदर्शित हो जाएगी.

Leave a Comment